Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान झूठे वायदे करने में माहिर : जयवीर शेरगिल

शेरगिल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और पंजाब के प्रति उदासीन रवैया राज्य में नशाखोरी और तस्करी की आग को भड़का रहा है। पंजाब भाजपा के परमानेंट इन्वाइटी मैंबर शेरगिल ने दुःख जताया कि मीडिया की खबरों के अनुसार भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के भयानक कार्यकाल के दौरान नशीली दवाओं के ओवरडोज के चलते 200 से अधिक मौतें हुई हैं। समस्या की भयावहता और स्थिति की गंभीरता इसी से खुलासा होता है कि लगभग हर दूसरे दिन, राज्य के किसी न किसी जिले से नशे की ओवरडोज़ के चलते मौत की खबरें आती हैं। जिस पर उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार द्वारा किया गया बदलाव का वायदा कहां है।
शेरगिल ने कहा कि आप सरकार नशे और खासकर चिट्टे के खिलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है, जो राज्य के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है। उन्होने मुख्यमंत्री से ठोस आंकड़ों के साथ सामने आने को कहते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अब तक नशे के व्यापार में शामिल कितनी बड़ी मछलियों को पकड़ा है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर, 2022 को उच्चतम न्यायालय ने भी नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने में विफलता पर पंजाब सरकार की खिंचाई की थी। इसके अलावा, 11 अगस्त, 2023 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी पंजाब में नशे की तस्करी और खपत में वृद्धि पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।
शेरगिल ने कहा कि नशों के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की बजाय, आप सरकार के कुशासन के कारण नशे की लत और इसकी तस्करी में वृद्धि हो रही है। शेरगिल ने बच्चों के नशे की चपेट में आने पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी, 2023 को पंजाब के राज्यपाल ने भी कहा था कि पंजाब के स्कूलों में नशा घुस गया है। राज्यपाल ने यहां तक कहा था कि जब भी वह गांवों में जाते हैं, तो लोग उन्हें कहते हैं कि नशा जनरल स्टोर्स पर करियाने के सामान की तरह उपलब्ध हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है और मांग की है कि सरकार को पहल के आधार पर इस समय का हल करना चाहिए। आप को पंजाब से नशों को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


