Pula 3.35 crore sanctioned in diameter and will be on the market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यास पर बनेगा एक और पुल, 3.35 करोड़ मंजूर

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 5:34 PM (IST)
व्यास पर बनेगा एक और पुल, 3.35 करोड़ मंजूर
मंडी। मंडी में व्यास नदी पर एक और पुल बनेगा। यह पैदल चलने वालों के लिए होगा और इसे पड्डल स्थित जालपा माता मंदिर से पुरानी मंडी स्थित जालपा मंदिर के बीच बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3 करोड़ 35 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। इसके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया गया है कि वह जल्द से जल्द इसका शिलान्यास करें ताकि काम शुरू हो सके। यह बात नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा ने नगर परिषद की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। सोमवार के हुई इस मासिक बैठक में इस पुल की मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार खास कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया। इसके साथ ही करोड़ों की लागत से बनने वाले मंडी नगर परिषद भवन के लिए शिलान्यास हेतु भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है।

[@ आज भी पंक्चर लगा रहे हैं देवमान के पिता, चाहते है बेटा विधायक बने]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement