Public outrage rally tomorrow against atrocities on Hindus in Bangladesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली कल

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 2:43 PM (IST)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली कल
जयपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जयपुर शहर में सर्व समाज की ओर से एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बुधवार को जयपुर के चार दिवारी क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख, साधु-संत, और शहर की जनता बड़ी संख्या में शामिल होगी। रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान से होगा। जहाँ जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रैली रामलीला मैदान से सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, और चौड़ा रास्ता होते हुए वापस न्यू गेट रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचार के प्रति आक्रोश व्यक्त करना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। रैली में शामिल होने के लिए सभी समाजों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement