public anger against the SAD government - Verka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकाली सरकार के खिलाफ है जनता में गुस्सा - वेरका

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 8:01 PM (IST)
अकाली सरकार के खिलाफ है जनता में गुस्सा - वेरका
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने घर घर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान और अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने मंगलवार को वार्ड नंबर 65 में डोर टू डोर चुनावी बैठकें की। डॉक्टर वेरका के मुताबिक जनता का कांग्रेस के प्रति उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कोई इतिहास रचेगी। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज जनता में भाजपा अकाली सरकार के प्रति इतना रोष है कि बयान नहीं किया जा सकता। सभी व्यापार बन्द हो चुके हैं, कारखाने मालिक और बड़े व्यापारी पंजाब से पलायन कर रहे हैं। नशे ने युवाओं को तोड़ कर रख दिया है। गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। इसलिए जनता ऐसी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। डॉक्टर वेरका ने बताया कि वार्ड नंबर 65 में डोर टू डोर चुनावी मीटिंग में सीनियर कांग्रेस नेता रमन बक्शी और उनकी टीम के साथ जब वो लोगों के घर पहुंचे तो लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई। डॉक्टर वेरका ने लोगों से वादा कि कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद वे जनता की उम्मीदों में खर्रा उतरेंगे।[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement