Providing cold drinking water in summer is a great duty: Basantram Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाना बहुत बड़ा धर्म है : बसंतराम यादव

khaskhabar.com: रविवार, 30 मार्च 2025 4:45 PM (IST)
गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाना बहुत बड़ा धर्म है : बसंतराम यादव
बहरोड़। उपखंड क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के धर्मदास मंदिर पर यादराम प्रजापत एवं उसके सुपुत्र रूपराम एवं सीताराम प्रजापत के द्वारा नव संवत्सर नवरात्रा स्थापना के अवसर पर ग्राम वासियों शुद्ध पेयजल के लिए 1 लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर लगवाया वाटर कूलर का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एडवोकेट बस्तीराम यादव प्रधान बहरोड ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट बस्तीराम यादव ने कहा कि यादराम प्रजापत जी का परिवार मुंबई में कैंसर पीड़ित लोगों को निशुल्क-आहार उपलब्ध करवाने का बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा है l तथा आज यह वाटर कूलर लगाकर भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामवासियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने का ऐतिहासिक काम किया है इसके लिए हम सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी इस भामाशाह परिवार का हार्दिक धन्यवाद सहित हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं l इस अवसर पर रामनिवास रावत पंचायत समिति सदस्य, राम कुमार रावत एडवोकेट, पंचायत समिति सदस्य रहे हनुमान भाटी, देवेंद्र रैया, पूर्व सरपंच रामावतार रावत, सोताज सरपंच, डॉक्टर जयपाल यादव, रोहतास पार्षद, मिठन लाल यादव, धर्मदास मंदिर के महाराज, सुनील यादव, सहित सैकड़ो ग्रामीण युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्री विकास रावत एडवोकेट ने किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement