Proud First Time Voter Certificate Card will be available for the first time at youth booths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा बूथों पर पहली बार मिलेगा प्राउड फर्स्ट टाइम वोटर सर्टिफिकेट कार्ड

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2023 08:21 AM (IST)
युवा बूथों पर पहली बार मिलेगा प्राउड फर्स्ट टाइम वोटर सर्टिफिकेट कार्ड
हनुमानगढ़। निर्वाचन विभाग द्वारा इस बार स्वीप वार रूम का गठन प्रत्येक जिले एवं विधानसभा स्तर पर किया गया है। इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार द्वारा स्वीप वार रूम जिला एवं विधानसभा स्तर पर गठन करवाया गया है। जिसके माध्यम से मतदान प्रतिशत की सूचना हर घंटे एकत्रित की जाएगी। उसके पश्चात् ऐसे मतदान केंद्र जहां पर मतदान प्रतिशत लक्षित प्रतिशत 85% या इससे कम है वहां पर जागो टोली भेजी जाएगी। बूथ स्तर पर जागो टोली टीम का गठन पूर्व में ही किया जा चुका है तथा जागो वोटर अभियान के तहत घर-घर जाकर ऐसे क्षेत्र जहां पर मतदान करने के लिए लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं या अपने काम पर जाने की वजह से मतदान करने नहीं आ रहे हैं उनको जागरूक किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि मतदान बूथ पर जाकर मतदान करें और अपना फर्ज निभाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार द्वारा एक नई पहल करते हुए जिले के युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एवं अधिक से अधिक युवा मतदाता बूथ पर जाएं और मतदान करें इसके लिए युवा बूथों पर प्राउड फर्स्ट टाइम वोटर सर्टिफिकेट कार्ड दिया जा रहा है। साथ ही सभी चिन्हित मतदान केंद्रो पर प्राउड वॉटर सेल्फी प्वाइंट रखे गए हैं।
मतदाता वोट के निशान के साथ सेल्फी खींचकर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर स्वीप हनुमानगढ़ एवं सेल्फी पॉइंट में दिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के सोशल मीडिया हैंडल्स को टैग कर सकते है। उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान द्वारा जारी किया जाएगा। बूथों पर जिला शुभंकर वोट्डी एवं मतदाता जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर दिव्यांगजनों की सहायता हेतु एक दिव्यांग मित्र रखा गया है एवं दो वॉलिंटियर्स रखे गए हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement