protest Outside of Bhilwara District Collectorate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्‍ट्रेट के बाहर प्रबोधक संघ व पैराटीचर्स संघ ने दिया धरना

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 3:59 PM (IST)
कलेक्‍ट्रेट के बाहर प्रबोधक संघ व पैराटीचर्स संघ ने दिया धरना
भीलवाडा़। जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के बाहर आज अखिल राजस्‍थान प्रबोधक संघ व राजस्‍थान पैराटीचर्स संघ ने अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के बाद मुख्‍यमंत्री के नाम जिला कलेक्‍टर को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें पदोन्‍नति के साथ ही वेतमान विसंगति को दूर करने की मांग की। अखिल राजस्‍थान प्रबोधक संघ के जिलाध्‍यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रबोधकों का भर्ती वर्ष 2008 में की गई थी, लेकिन तब से लेकर आज तक हमारे वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया। इसके साथ ही प्रबोधकों को स्‍थानान्तरण गृह जिले में हो और हमारा प्रथम व द्वितीय लेवल में निर्धारण किया जाये। संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने बताया कि पैरा टीचर्स 15 से 20 साल से लगातार कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब सत्ता में नहीं थी तब उन्होंने घोषणा की थी कि वे सत्ता में आते ही पैरा टीचर्स को स्थाई कर देगी। लेकिन राजे के सत्ता में आये साढ़े तीन साल बीत गये फिर भी अब तक पैरा टीचर्स को स्थाई नहीं किया गया है। व्यास ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार पैरा टीचर्स को स्थाई नहीं करती है तो वे सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement