protest for electricity line fault in villege-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली लाइन फॉल्ट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 8:53 PM (IST)
बिजली लाइन फॉल्ट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खिरोड़। बसावा पावर हाउस के मोहनवाड़ी फीडर क्षेत्र में रोजाना शाम को बिजली लाइन फॉल्ट होने से क्षेत्र में करीब 10 दिन से रात को बिजली गुल हो रही है। इससे परेशान लोगों ने शनिवार सुबह बसावा पावर हाउस पर प्रदर्शन करते हुए सात दिन में लाइन सही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मोहनवाड़ी फीडर क्षेत्र की सुंडा की ढाणी, मिठारवालों की ढाणी, नेहरा की ढाणी सहित कई इलाकों में बिजली लाइन पेड़ पौधों से सटते हुए गुजर रही है, जिससे रोज लाइन फॉल्ट हो जाती है और कर्मचारियों द्वारा पूरी रात लाइन को ठीक नहीं किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कार्यरत लाइनमैन लोगों से मिलकर अवैध ट्यूबवैल चलवाते हैं, जिससे भी लाइनें फॉल्ट हो जाती है। इस पर संबंधित एईएन ने सप्ताहभर में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। विरोध जताने वालों में रामनिवास सेवदा, रामचंद्र मिठारवाल, मनोहरलाल, चौथमल, रमेशकुमार, मुकेश धींवा, प्रतापसिंह, बिहारीलाल सुंडा, अमरचंद मिठारवाल, राजेंद्र भाकर, अवतारसिंह, बलदेवसिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement