khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:55 PM (IST)
चेक प्रदान करते समय अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता ने बालिका के पिता
हेमराज को भरोसा दिलाया कि संस्था इस पीडि़त बालिका के कृत्रिम हाथ लगवाने
अथवा अन्य किसी भी प्रकार की सहायता दिलाने का हरसंभव प्रयास करेगी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि बालिका को शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता
भी समय-समय पर दी जाती रहेगी। ज्ञातव्य रहे कि करीब चार साल पहले कीर्ति
गोयल के करंट लग जाने से दोनों हाथ व दाएं पैर की उंगलियां खराब हो गई थीं,
जो जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में काटने पड़े। इस गंभीर दुर्घटना
के बाद भी बालिका ने अपना हौसला नहीं खोया और उसने विद्यालय में प्रवेश
लेकर बाएं पैर की उंगली से लिखना शुरू किया।