khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:55 PM (IST)
भरतपुर। करंट लगने से दोनों हाथ खोने वाली वैर पंचायत समिति क्षेत्र के ललिता मूंडिया निवासी कक्षा 8 की छात्रा कीर्ति गोयल को लुपिन फाउंडेशन ने 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सहायता राशि का चेक संस्था के अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता ने बालिका को सौंपा। बालिका अपनी मेहनत और साहस के बल पर पैरों से लिखकर हौसलों की उड़ान भी भर रही है।