Professors in Ayodhya boycotted university examinations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अयोध्या में प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का किया बहिष्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2024 4:09 PM (IST)
अयोध्या में प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का किया बहिष्कार
अयोध्या। प्राध्यापकों ने अवध विश्वविद्यालय की 31 मई से शुरू हो रही परीक्षाओं के बहिष्कार का फैसला किया है। इनका कहना है कि विश्वविद्यालय ने एक तरफ जहां 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ 31 मई से परीक्षाएं कराए जाने की घोषणा कर दी है। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण प्राध्यापक छुट्टियों में बाहर जा चुके हैं। ऐसे में परीक्षाओं को सकुशल संपन्न करना होगा बहुत ही मुश्किल काम होगा। साकेत महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा समिति की बैठक में प्राचार्यों के विरोध के बावजूद परीक्षा तिथि घोषित की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने ही शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करने में अक्षम रहा है, ऐसे में जून की भीषण गर्मी में परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय घोर अमानवीय और संवेदनहीन है। उन्होंने शिक्षकों के सुझाव को साझा करते हुए कहा कि परीक्षा जुलाई माह में कराई जाए, जिसमें सभी शिक्षक परीक्षा में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement