Process for Direct Allotment of Industrial Plots by RIICO Initiated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रीको द्वारा औद्योगिक भूखंडों के प्रत्यक्ष आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 28 मार्च 2026 5:24 PM (IST)
रीको द्वारा औद्योगिक भूखंडों के प्रत्यक्ष आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम द्वारा भीलवाड़ा जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आवंटन योजना (नौवां चरण) के अंतर्गत आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस योजना के तहत कुल 324 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। जिले के औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुरा-समेलिया में 231, करणपुरा में 42, कान्याखेड़ी में 04, उखलिया में 03, पण्डेर (गुलाबपुरा), तहसील जहाजपुर में 17, धुवाला, तहसील माण्डल में 12, पीपलूंद, तहसील जहाजपुर में 06 तथा किडीमाल, तहसील करेड़ा में 07 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त फतेहपुरा-समेलिया में 02 वेयरहाउस भूखण्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं। रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री एस.के. नेनावटी ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुरा-समेलिया एवं पंडेर (गुलाबपुरा), तहसील जहाजपुर को फ्लेक्सिबल लीज पॉलिसी के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसके तहत भूखण्डों का आवंटन विशेष रियायती आरक्षित दर के 60 प्रतिशत पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ 02 मार्च 2026 तक एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशक इस योजना में पात्र होंगे तथा भूखण्ड का आवंटन संबंधित एमओयू धारक के नाम से किया जाएगा।
इच्छुक निवेशकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 06 अप्रैल 2026 सायं 6ः00 बजे तक अमानत राशि जमा करानी होगी। एक भूखण्ड पर एक ही आवेदक होने की स्थिति में सीधा आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदक होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। इस योजना के तहत भूखंड देखने या आवेदन करने के लिये निवेशक https://riico.rajasthan.gov.in पर दिए गए direct land allotment लिंक पर क्लिक करके विस्तृत विवरण देख सकते है।
निगम के नवीन प्रावधानों के अनुसार उद्यमियों की सुविधा के लिए 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में 8.50 प्रतिशत ब्याज के साथ करने की सुविधा दी गई है। पूर्व में यह प्रावधान 11 किस्तों का था। 25 प्रतिशत राशि जमा करते ही आवंटन पत्र जारी कर भूखण्ड का कब्जा भी निवेशक को प्रदान कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement