कैथल। जाट डिग्री कॉलेज के बी.एस.सी. की परीक्षा में कालेज में अव्वल रहने वाले 3 विद्यार्थियों को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी, उप-प्रधान संदीप छौत, सचिव कुलदीप गढ़ी व कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधान रणवीर ढुल फौजी ने इन विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन छात्रों ने पढ़ाई में मन लगाकर जो परिणाम हासिल किया है वो दूसरों के लिए भी प्रेरणा है।