Priyanka Gandhi attack the central government -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- हम जुमलेबाजी नहीं करते

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 4:31 PM (IST)
प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार  पर हमला, कहा- हम जुमलेबाजी नहीं करते
अयोध्या। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता की तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है। देश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार से दुर्बल सरकार उन्होंने आजतक नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने लोगों से पूछा कि वाराणसी के गांवों में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं तो मुझे जवाब मिला कि वह यहां नहीं आते हैं। मैं उनके बारे में सोचकर आश्चर्यचकित थी कि उन्होंने कुछ किया होगा। वह पूरी दुनिया घूमते हैं और हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन वह अपने ही लोगों से नहीं मिले। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि वाराणसी में मैंने पूछा कि विकास हुआ तो बताया गया दिखाने के लिए सिर्फ एयरपोर्ट तक ही सडक़ बनी है वो भी 15 किलोमीटर तक की, जबकि ये सडक़ कांग्रेस सरकार के दौर में पास की गई थी और वह भी 150 किलोमीटर की। दूसरा पता चला कि एक पुल बना है, बाद में पता चला कि 75 साल पुराना है, सिर्फ चीन की लाइटें लगाकर दूर से फोटो लेकर नया दिखाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने न्याय योजना का वादा किया, तो बीजेपी वाले इसे चुनावी कह रहे हैं। हम जुमलेबाजी नहीं करते। हमने मनरेगा दिया, ये उसको अंदरखाने बंद करना चाहते हैं। 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख तो इनके जुमले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement