Private School Association, Behror Block, Forms New Executive Committee; Anil Sharma Re-elected as President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी विद्यालय संघ ब्लॉक बहरोड़ की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जनवरी 2026 3:38 PM (IST)
निजी विद्यालय संघ ब्लॉक बहरोड़ की नई कार्यकारिणी का गठन, अनिल शर्मा पुनः बने अध्यक्ष
बहरोड़। बहरोड़ में निजी विद्यालय संघ ब्लॉक बहरोड़ के अध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों की सहमति से अनिल शर्मा को एक बार फिर ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अजीत सिंह यादव को सचिव तथा संदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुए और सभी विद्यालय संचालकों ने एकजुटता के साथ नई टीम का समर्थन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी नहीं बल्कि विश्वास है, जिस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षकों के प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक के लगभग सभी निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। इनमें शिवचरण, महिपाल, बाबूलाल, रिंकेश, सत्यनारायण, आर.के. वर्मा, नवीन, मुकेश, ओमप्रकाश, रोशनलाल, भागीरथ, दुलीचंद, सुरेंद्र, सुनील, अमित, पवन, सुभाष, होशियार, कैलाश, नरेंद्र, राजेंद्र, अनिल, रामकिशन, अजय, गंगाराम, सरजीत, लक्ष्मण, देशराज, रमेश, मोनू सहित अनेक संचालक शामिल रहे।
सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अनिल शर्मा के नेतृत्व में निजी विद्यालय संघ ब्लॉक बहरोड़ शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement