private hospitals strike call off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी अस्पतालों की हड़ताल एक दिन में ही टूटी

khaskhabar.com: रविवार, 28 अगस्त 2016 8:22 PM (IST)
निजी अस्पतालों की हड़ताल एक दिन में ही टूटी
जयपुर। टोंक रोड स्थित खण्डाका हॉस्पिटल व अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों को जेडीए की ओर से सील करने के विरोध में निजी अस्पतालओं की हड़ताल एक दिन तक ही सिमट गई। अस्पताल संचालकों ने नगरीय विवकास मंत्री राजपाल सिंह के आश्वासन के बाद मीटिंग कर रात को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे पूर्व जयपुर के निजी अस्पताल में हड़ताल करने के मुद्दे पर दो फाड़ हो गए थे। जयपुर के बड़े निजी अस्पताल, दुर्लभजी, मणिपाल, फोर्टिस, ईएचसीसी जैसे अस्पतालों ने हड़ताल से अपने को अलग कर रखा था। दूसरे छोटे बड़े अस्पतालों ने आज हड़ताल को कर रखी थी लेकिन जो मरीज भर्ती थे उन्हें अस्पतालों में ही रखा हुआ था।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement