Advertisement
स्वाइन फ्लू - निजी अस्पताल और लैब में 2500 रुपये में होगी जांच

उक्त बैठक में डाॅ. लाल पैथ लैब, एसआरएल डायग्नोस्टिक, डाॅ. बी.लाल लैब, कृस्ना डायग्नोस्टिक, माईक्रोचैक लैब, डी.के.एम. डायग्नोस्टिक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनके साथ ही शहर के प्रमुख अस्पतालों साकेत हाॅस्पिटल, महात्मा गांधी अस्पताल, एसडीएम अस्पताल, नारायणा हृदयालय अस्पताल, सी.के. बिड़ला अस्पताल, मेट्रोमाॅस अस्पताल, इटरनल हाॅस्पिटल एवं फोर्टिस अस्पताल के प्रतिनिधियों ने भी स्वाइन फ्लू की जांच 2 हजार 500 रुपये में करने पर सहमति दी।
मिशन निदेशक एनएचएम ने अन्य संभाग मुख्यालयों के जिला कलक्टरों को पत्र लिखकर निजी अस्पतालों की बैठक आयोजित कर इन्हीं दरों पर स्वाइन फ्लू की जांच करने की सहमति बनाने के निर्देष दिये हैं।
बैठक में निदेशक जनस्वास्थ्य डाॅ. वी.के.माथुर, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के परियोजना निदेशक डाॅ. एस.एस. चौहान, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डाॅ. रवि प्रकाश माथुर सहित संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


