Private bus owners upset with the government for not providing buses for the Prime Ministers visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी बस मालिक सरकार से नाराजः प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बसें उपलब्ध नहीं कराने का फैंसला

khaskhabar.com: सोमवार, 22 सितम्बर 2025 8:16 PM (IST)
निजी बस मालिक सरकार से नाराजः प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बसें उपलब्ध नहीं कराने का फैंसला
भीलवाड़ा। राजस्थान बस ऑपरेटर एसोसिएशन से जुडे बस मालिकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल, उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द्र बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन राठौड़ एवं परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर बताया कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो, आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान निजी बस ऑपरेटर रैली के लिए बसे उपलब्ध नही कराएगें। जानकारी के अनुसार निजी बस मालिको ने सरकार से मांग की है कि लोक परिवहन सेवा की बसों का स्पेयर टैक्स माफ किया जाये। सिटी परमिट कांट्रेक्ट केरीज का टेक्स 50 रूपये सीट किया जाए, लोक परिवहन सेवा के परमिट मे जो अनियमितता हुई है, उनकी दोबारा पुनः सुनवाई की जाए, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर एवं राज्य के अन्य जिलों जिनमे अत्यधिक बरसात के कारण कई मार्गो पर बसें संचालित नहीं हुई है, उनका टैक्स माफ किया जाए। रैलियों मे जाने वाली बसों का किराया 50 रुपये प्रति किलोमीटर दिया जाए तथा ऑल राजस्थान टूरिस्ट परमीट का टैक्स कम किया जाए। ज्ञापन पर बस एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेन्द्र मोगरा, सुरेन्द्र काबरा, अनिल जैन, सत्यनारायण साहु, रवि प्रकाश सैनी, प्रदेश के सुभाष चौधरी, विनोद यादव, इशाक खान, बाबू अजमेरी, दिलीप सिंह, जगदीश चन्द्र औझा सहित कई बस मालिकों के हस्ताक्षर थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement