prisoner escaped from Bikaner PBM hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर के PBM अस्पताल से कैदी फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 12:23 PM (IST)
बीकानेर के PBM अस्पताल से कैदी फरार
बीकानेर की पीबीएम अस्पताल के जेड वार्ड में भर्ती बीकानेर सेन्ट्रल जेल का सजा याफ्ता कैदी सन्दीप आज तड़के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया । फरार कैदी सन्दीप ने वर्ष 2012 में प्रदेश के झुंझूनूं जिले के मुकुन्दगढ थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की तेज धारधार हथियार से हत्या कर दी थी। झुन्झुनूं जिले की कोर्ट ने इसी जुर्म में वर्ष 2014 में आजीवन कारवास की सन्दीप को सजा सुनाई थी। जिसकी सजा संदीप बीकानेर के सेन्ट्रल जेल में काट रहा था। पिछलो दिनों जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने पीबीएम अस्पताल में ईलाज के लिए सन्दीप को भर्ती करवाया था। कैदी के फरार होने की सूचना मिलने पर बीकानेर पुलिस ने आज सुबह से ही पूरे जिले में इसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement