Advertisement
प्रधानाचार्य लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

डाइट प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने प्रधानाचार्यों को अपनी क्षमता पहचानने, शिष्यों को जिज्ञासु बनाने एवं उनको किसी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कुशल नेतृत्व की व्याख्या की।
इस अवसर पर एसआरजी डॉ चंद्र प्रकाश महर्षि एवं सरोज पूनिया वीर ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक बात की।
संभागी शिव भगवान सिद्ध, बिशनलाल कटारिया, चेतराम, संजीव कुमार, धमेर्ंद्र, गुरमीत सिंह सिद्धू, सरोजबाला, करुणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डाइट की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर संभागियों ने प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़, व्यवस्था प्रभारी ओम प्रकाश बारूपाल, प्रेमसुख , सचिन चौधरी एवं परमेश्वर महर्षि को सम्मानित किया और डाइट परिसर को इन्वर्टर भेट किया। इस अवसर सभी संभागियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संचालन राजेश पांडिया ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


