झुंझुनूं । सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में शनिवार को आज झुंझुनूं में भी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजीवसिंह की मौजूदगी में सबसे पहले भाजपा कार्यालय में केक काटा और मिठाई बांटी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीके अस्पताल में फल वितरण किया और बाद में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद नगर परिषद में नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एप को डाउनलोड करने का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने एप डाउनलोड किए गए। इसके अलावा बिसाऊ व उदयपुरवाटी में भी फल वितरण का कार्यक्रम हुआ। वहीं नवलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी का जन्मदिन मनाया।