Prime Minister Narendra Modi attack the opposition in Kannauj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने महागठबंधन पर बोला हमला, अवसरवादियों के होश उड़े

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 4:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने महागठबंधन पर बोला हमला, अवसरवादियों के होश उड़े
कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि परसों काशी वालों ने अवसरवादियों, महामिलावटियों के होश उड़ा दिए और आज आपने उनका हाल-बेहाल कर दिया है।ऐसा लग रहा है कि आप सब विजय डंका बजाने यहां आए है। 2019 का चुनाव बीजेपी या उसके कार्यकर्ता नहीं लड़ रहे बल्कि यह चुनाव तो यूपी की जनता लड़ रही है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा का सिर्फ एक ही मंत्र है- जात-पात जपना, जनता का माल अपना। मोदी ने आगे कहा कि भारत आतंकवाद का बड़ा टारगेट रहा है। आतंकवाद से देश की रक्षा होनी चाहिए या नहीं?। आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे के धुएं में निकाल दी थी और उसे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला। मोदी का प्रचार वो बेटी कर रही है जिसके घर शौचालय बना और उसे इज्जत घर मिल गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement