Prime Minister Modi ji focused on respect, values, prestige and worked for Sabka Saath-Sabka Vikas: Colonel Rajyavardhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने मान, मूल्य, प्रतिष्ठा पर ध्यान केंद्रित कर सबका साथ-सबका विकास किया : कर्नल राज्यवर्धन

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जुलाई 2024 11:45 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने मान, मूल्य, प्रतिष्ठा पर ध्यान केंद्रित कर सबका साथ-सबका विकास किया : कर्नल राज्यवर्धन
-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भाजपा राजस्थान की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत की जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शनिवार को जयपुर में आयोजित भाजपा राजस्थान की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित रहे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत, अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप का अभिवादन करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई कर नीति, फॉरवर्ड लुकिंग नई शिक्षा नीति जैसे अभूतपूर्ण निर्णय लिए गए, महिलाओं को सेना से लेकर सदन तक सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए। सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मान, मूल्य, प्रतिष्ठा इसपर ध्यान केंद्रित किया। नए संकल्प और नए लक्ष्य निर्धारित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाए। राजस्थान में भाजपा की सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि हम सात करोड़ पेड़ लगाएंगे।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा, जयपुर में भाजपा की बैठक से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नया जोश, नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण और एकजुटता राजस्थान को प्रगति के मार्ग पर ले जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता और समर्पण राजस्थान के भविष्य को उज्ज्वल बना रहा है। भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक से संगठन की शक्ति में और वृद्धि हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और परिश्रम राजस्थान के विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण है, जो राजस्थान के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा राजस्थान में नए आयाम स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement