Advertisement
प्रधानमंत्री ने वंचितों व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए क्रियान्वित की योजनाएं : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा वंचितों व पिछड़ों के ध्यानार्थ योजनाओं को क्रियान्वित किया है। वंचित वर्गों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्ïेश्य के साथ सुगम ऋण के लिए एक परेशानी मुक्त और निर्बाध तंत्र सुनिश्चित करने के लिए और एकीकृत पोर्टल सूरज (सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण) लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीन राष्ट्रीय निगमों की ऋण सहायता योजनाओं के तहत लगभग 660 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 1 लाख से अधिक निगमों की रियायती ब्याज दरों पर दी जा रही ऋण सहायता के बारे में कई क्षेत्रीय भाषाओं में थोक एसएमएस संदेश भेजे जाएंगे। एसएमएस के बाद, लाभार्थियों को फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे वे अपना उद्यम शुरू कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सफाई कर्मचारी समाज के सबसे वंचित वर्गों में से है, जिनके पास न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा है, जो अस्वच्छता और तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, जिससे खुद को जीवन का आसन्न खतरा होता है। समाज के इस विशेष वर्ग के सशक्तिकरण के लिए नमस्ते योजना के तहत आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षित वातावरण का निर्माण करके देश भर में 1 लाख सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी प्रकार सफाई कर्मियों को सफाई के दौरान सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए श्रमिक वर्गों के लिए सीवर और सेप्टिक टैंक, स्वच्छता के मशीनीकृत मॉडल को बढावा देने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम दक्ष योजना के तहत 1000 से अधिक लाभार्थी अपने संबंधित क्षेत्रों में भविष्य के उद्यमी के रूप में खुद को प्रोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में विकास के दिशाहीन दृष्टिकोण के विपरीत, वर्तमान सरकार ने समग्र विकास की संस्कृति को अपनाया है। पिछले दस वर्षों में कल्याण कवरेज के व्यापक विस्तार ने सभी भारतीयों को बड़े सपने देखने और अधिक से अधिक उपलब्धियों की आकांक्षा रखने के लिए प्रेरित किया है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक और समग्र पहुंच ने विभिन्न वंचित समूहों के लिए अपरिवर्तनीय सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली है।
पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड किए वितरित
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 40 लाभार्थियों को पीपीई किट व 15 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। ये पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर मैन को पीपीई किट व आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। यह पीपीई किट इन सफाई कर्मियों को सफाई के दौरान सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हिसार मंडल की आयुक्त एवं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनिजिंग डायरेक्टर गीता भारती, सीडीएलयू के वीसी अजमेर सिंह मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, राष्टï्रीय परिषद समिति के सदस्य जगदीश चोपड़ा, महाप्रबंधक रविकांत जैना, पूर्व चेयरपर्सन रेणू शर्मा, वरिष्ठï भाजपा नेता मक्खन लाल सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, श्याम बजाज, भूपेश मेहता, मक्खन सिंह ख्योवाली, युवा भाजपा नेता सुनील बामणिया, सतीश जग्गा, नितीश महेंद्रु, सागर केहरवाला, प्रमोद कंबोज, सुनील बहल, भोजराज गुर्जर, कर्ण दुग्गल, सनप्रीत सोढ़ी, कर्ण बतरा, संजय खनगवाल, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष भावना शर्मा, सुमन शर्मा, डीएमसी सुरेंद्र बेनिवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, डीएम धर्मेंद्र, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता भानू प्रकाश मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


