Advertisement
प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ, विकास कार्यों का आगाज़

शिविर में उपलब्ध कराई गईं प्रमुख सेवाएं एवं योजनाएं: शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया गयाः
प्रधानमंत्री आवास योजना: 42 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
राशन कार्ड: नाम जोड़ने हेतु आवेदन लिए गए।
केटेगरी-4: अंतर्गत लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए।
अन्य सेवाएं: आधार कार्ड अपडेट, ई-मित्र सेवाएं, जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं (पीएम मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण, आंगनबाड़ी सेवाएं) आदि की विस्तृत जानकारी दी गई और लाभार्थियों को लाभ दिलवाया गया।
यह अभियान 15 से 30 जून 2025 तक जिले के 141 चयनित जनजातीय बाहुल्य गांवों में संचालित किया जा रहा है। इसमें 17 विभागों की 25 गतिविधियों से संबंधित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा चयनित 63 हजार से अधिक गांवों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें आदिवासी बहुल एवं आकांक्षी ब्लॉकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के नेतृत्व में अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रहे।
सोमवार को यहां लगेंगे शिविर: प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत सोमवार, 16 जून को निम्नलिखित स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत समिति जहाजपुर: ग्राम पंचायत बांकरा के शैरपुरा ग्राम तथा ग्राम पंचायत बरोदा के तलोदा ग्राम में।
पंचायत समिति शाहपुरा: ग्राम डाबला चांदा में। पंचायत समिति बदनौर: ग्राम पंचायत बाजुंदा के ग्राम गोरंडिया में।
कोटडी पंचायत समिति: कोटड़ी ग्राम तथा लसाडिया ग्राम पंचायत के ढोकलिया व मीणा के खेड़ा में।
पंचायत समिति बिजौलिया: ग्राम पंचायत बरोदिया में।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


