Prime Minister Beneficiary Dialogue Program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 1:00 PM (IST)
प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित
-बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी ने लाभार्थियों से किया संवाद बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में बीकानेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, खाजूवाला, नोखा एवं लूणकरणसर में प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में आए हुए लाभार्थियों का हौंसला अफजाई की तथा कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचना हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान से प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं से संबल मिला है।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर आमजन का विश्वास है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे न केवल राजस्थान का संरचनात्मक विकास होगा बल्कि इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और आमजन की सुविधाओं में विस्तार होगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement