President Covind sought immunity, peace and prosperity in the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति कोविंद ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

khaskhabar.com: सोमवार, 14 मई 2018 7:58 PM (IST)
राष्ट्रपति  कोविंद ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
जयपुर । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को अजमेर स्थित प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह में विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति श्री कोविंद मध्यान्ह दरगाह पहुंचे। उनके साथ देश की प्रथम महिला सविता कोविंद एवं पुत्री स्वाति कोविंद भी थे। दरगाह पहुंचनें पर परम्परा के अनुसार शादियानों और नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने दस्तारबंदी के साथ मजार शरीफ पर चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। कोविंद ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उनका दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने स्वागत किया । उन्होेंने राष्ट्रपति को भगवत गीता भेंट की। दरगाह कमेटी की ओर से नाजिम आई.बी. पीरजादा, सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल एवं मोहम्मद सद्दीक अािद ने स्वागत कर तलवार भेंट की। इसी तरह दोनों अंजुमन कमेटियों द्वारा उनका स्वागत कर सिपासनामा एवं दरगाह की प्रतिकृति भेंट की गई।
इस मौके पर शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षकमालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर आरती डोगरा एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement