president and secretary elected at the 8th consecutive Pareek-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मड़ आरबीईए के अध्यक्ष एवं पारीक लगातार 8वीं बार सचिव निर्वाचित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 7:37 PM (IST)
जम्मड़ आरबीईए के अध्यक्ष एवं पारीक लगातार 8वीं बार सचिव निर्वाचित
जयपुर। रिजर्व बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन के वर्ष 2017 के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार जम्मड़ व सचिव पद पर जी.एन. पारीक लगातार 8वीं बार निर्वाचित हुए। विभिन्न पदों के लिए निम्नांकित रूप से कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित की गई है, जिसमें नौ पदाधिकारी एवं 12 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। उल्लेखनीय है कि सचिव जी. एन. पारीक वर्ष 2007 से लगातार चुने जाते आ रहे हैं। पारीक वर्तमान में ऑल इंडिया रिजर्व बैंक एम्पलॉंईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव, बैंक एम्पलॉंईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रदेश बेफी के महासचिव पद पर भी कार्यरत हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने पर जी. एन. पारीक ने रिज़र्व बैंक एम्पलॉंईज एसोसिएशन के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी सदस्यों के हितों का संवर्धन एवं समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा कि तरह अब भी संघर्षरत रहूंगा। पारीक ने चुनाव आयोग के अध्यक्ष माली राम कुमावत, सदस्य हेमंत पीपलीवाल, हीरालाल शर्मा, मनोज कुमार एवं जितेंद्र शर्मा का भी शांतिपूर्वक चुनसव सम्पन्न करवाने के लिए एसोसिएशन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement