Advertisement
आने वाली पीढियों को मानवता के लिए तैयार करें -वासुदेव देवनानी

देवनानी ने कहा कि दानं परमं बलम् अर्थात दान ही सबसे बड़ा बल है। दान से बड़ा और पवित्र कोई कार्य नहीं है। सामान्यतः हम वस्त्र, अन्न, धन, पुस्तक या ज्ञान का दान करते हैं किंतु अंगदान ऐसा अद्वितीय दान है जिसमें हम मृत्यु के पश्चात भी किसी और की जिंदगी को नया जीवन दे सकते हैं। यह दान केवल किसी का शरीर ही नहीं बचाता बल्कि पूरे परिवार को खुशियों से भर देता है।
देवनानी ने कहा कि राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर अंगदान अभियान में भूमिका निभाई है। जागरूक परिवार आगे आए हैं। अस्पतालों और चिकित्सकों ने परंपरागत सोच की जकड़न को तोड़ा है। यह संकेत है कि समाज बदल रहा है और लोग समझने लगे हैं कि मृत्यु अंत नहीं बल्कि किसी और के लिए नई शुरुआत हो सकती है। आज जब हम यह अभियान शुरू कर रहे हैं, यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवनदायिनी विचारधारा का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि यह केवल डॉक्टरों, अस्पतालों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं आगे आकर अंगदान की प्रतिज्ञा ले। यह परिवारों का दायित्व है कि वे इस विषय पर खुलकर चर्चा करें। यह शिक्षण संस्थानों का भी दायित्व है कि वे युवा पीढ़ी को इस विषय में जागरूक करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


