preparations for the Third Conference of Religious Marriage fast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरे सर्वधर्म विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 5:18 PM (IST)
तीसरे सर्वधर्म विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज
अजमेर। जादूघर फाउंडेशन की ओर से होने वाले तीसरे निशुल्क सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में सभी धर्मों के 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आजाद पार्क में 6 दिसंबर को होने वाले इस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है और इसमें सभी जोड़ों के लिए सारी सुविधाएं निशुल्क रहेंगी। फाउंडेशन अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन का उद्देश्य दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करना है। साथ ही गरीब और विधवा महिलाओं के बच्चों को समाज की मुख्यधारा में बढ़ाना है। फाउंडेशन की ओर से 21 जोड़ों का विवाह निशुल्क किया जा रहा है। जिसमें इनको सभी प्रकार के जरुरी सामान और भोजन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस समारोह में सभी धर्मों के धर्मगुरु भी शामिल होंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement