Preparations for the Kavad yatra in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 1:16 PM (IST)
कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर
ऋतु भार्गव,मेरठ। कांवड़ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गई है इसी के मद्देनजर सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को सावन में कांवड़ मेले की तैयारी के लिए विशेष आदेश जारी किए है, ताकि कावड़ यात्रा में कोई बाधा न आये । वहीं सावन में शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ का वन विभाग भी अलर्ट हो चुका है। सावन में कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ मार्ग पर अपवित्र माने जाने वाला गूलर के पेड़ की कटाई की तैयारी शुरु कर दी है। वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी संजीव कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि मेरठ जनपद के कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी और मुजफ्फरनगर हाईवे पर भारी संख्या में कांवड़िये निकलते है। उसी मार्ग पर गूलर के पेड़ की 10 से 12 संख्या है जिनकी छटनी की जा रही है, ताकि किसी भी कावंड़िए की कावड़ खण्डित ना हो। ऐसा कहा जाता है कि सावन में कावड़ यात्रा के दौरान यदि कोई कावड़िया गूलर के पेड़ के नीचे से निकलता है या उसकी कावड़ गूलर के पेड़ को छू जाती है तो कावड़ खण्डित हो जाती है। उसी के मद्देनजर रखते हुए मेरठ के वन विभाग की टीम ने सभी गूलर के पेड़ों की छटाई कर शुरू कर दी है ताकि कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना ही और जल्द से जल्द ये काम पूरा हो जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement