Preparations for Census 2027 Intensify; Three-Day Training for Field Trainers Begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 2:19 PM (IST)
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कलेक्टर संधू ने दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश भीलवाड़ा। जिले में प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल तक अजमेर चौराहा स्थित उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (ATMA) कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एस.एन. कुमावत, जिला मास्टर ट्रेनर वीरेन्द्र शर्मा, उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी सहित जिले के कुल 34 चयनित फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे पोर्टल संचालन, ब्लॉक कार्विंग, जियो-टैगिंग, डेटा संकलन तथा फील्ड में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में सामग्री एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से ट्रेनर्स को कार्य की स्पष्ट समझ विकसित कराई जा रही है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने अधिकारियों और फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी को पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के अंतर्गत 17 अप्रैल को सिविल लाइन क्षेत्र में प्रायोगिक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें फील्ड ट्रेनर्स को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान संभावित समस्याओं और उनके समाधान की भी जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सभी आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement