Pregnant women have been getting bed diet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रसूताओं को मिल रहा है घटिया आहार

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 6:54 PM (IST)
प्रसूताओं को मिल रहा है घटिया आहार
धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखण्ड के सामान्य चिकित्सालय पर राज्य सरकार की योजनाओं को पलीता लगाते हुए अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदारों द्वारा प्रसूताओं को घटिया और गुणवत्ता हीन पोषाहार परोसा जा रहा है। इसे लेकर प्रसूताओं सहित तीमारदारों में खासा आक्रोश बना हुआ है। राजस्थान सरकार द्वारा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों पर प्रसूताओं के लिए पोषाहार की व्यवस्था की गई है। लेकिन चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों की सांठ-गांठ से लाइसेंसी ठेकेदारों द्वारा प्रसूताओं को दिए जाने वाला पोषाहार बहुत ही घटिया स्तर का दिया जा रहा है। एक प्रसूता के पोषाहार के लिए राज्य सरकार द्वारा 99.50 रूपये की राशि निर्धारित की गई है। जिसमे गुणवत्ता वाला पोषाहार प्रसूताओं को उपलब्ध हो सकता है। लेकिन चिकित्सा विभाग की सांठ-गांठ और कमीशन खोरी से मान्यता प्राप्त ठेकेदारों द्वारा निविदा के नियमों के अनुरूप कलेवा वितरित नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रसूताओं में चिकित्सा विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश बना हुआ है। बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय की प्रसूताओं और तीमारदारों ने बताया कि अगर चिकित्सा विभाग द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता पर विभाग द्वारा ध्यान नही दिया गया तो विभागीय अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement