Pratibha Samman Ceremony organized by Sevabharati Samiti in Balika Adarsh ​​Vidya Mandir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवाभारती समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हुआ आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अगस्त 2024 9:53 PM (IST)
सेवाभारती समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हुआ आयोजित
दौसा। सेवाभारती समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को बालिका आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। समारोह में ब्लॉक दौसा, नांगल राजावतान व लवाण के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10 व 12 में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री डा. किरोड़ीलाल मीना थे। अध्यक्षता कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह, मंजू सीताराम पार्षद, गिरधारीलाल शर्मा थे एवं मुख्यवक्ता जयनारायण शुक्ल थे।
समारोह मे 250 विद्यार्थियों के साथ 29 भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों के साथ गणमान्य नागरिक भी मोजूद रहे। जिला प्रचार प्रमुख ललित मोहन पारीक ने बताया कि मंच संचालन चन्द्र कान्ता शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement