power cuts at dharamshala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7 फरवरी दाड़ी और 8 को मंदल फीडर में बंद रहेगी बिजली

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 5:25 PM (IST)
7 फरवरी दाड़ी और 8 को मंदल फीडर में बंद रहेगी बिजली
धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल नम्बर दो धर्मशाला के सहायक अभियंता विशाल पत्रवाल ने जानकारी दी है कि 7 फरवरी, 2018 को 11 केवी विद्युत दाड़ी फीडर की विद्युत लाईनों का उचित रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दाड़ी, बड़ोल, आईटीआई, कनेड़, शीला चौक, सुक्कड़, पासू तथा कनेड़ इत्यादि में प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 8 फरवरी को 11 केवी मंदल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मंदल, बडवाल, मसरेहड़, कटेहड़, ढ़गवार, कोहाला, त्रैम्बलू, मटौर तथा घियाणा इत्यादि में भी प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम की खराबी के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement