Advertisement
बिजली निगम ने 31 जनवरी तक बढ़ाई बिल निपटान योजना: उपायुक्त

मुकुल कुमार ने बताया कि इस प्रकार जिला के शेष उपभोक्ताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारियों द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे इस योजना का लाभ निर्धारित तिथि तक उठा सकें। इसके साथ ही बिजली दरबार लगाकर भी बकाया बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचकूला प्रदेश का एकमात्र जिला है जिसमें उपभोक्ताओं को 24 घण्टें बिजली प्रदान की जा रही है। यदि इस प्रकार जिला के सभी उपभोक्ता बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेगें और समय पर बिजली बिलों का भुगतान करेंगें तो उन्हें निर्बाध रूप से बेहतर बिजली सप्लाई का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


