poster slogan competition organize at kaithal college-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:45 PM (IST)
पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
कैथल। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वधान में पोस्टर-स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता में स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, पर्यावरण सुरक्षा, वृक्ष बचाओं , जल बचाओं आदि विषयों पर पोस्टर बनाकर स्लोगन लिखे। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डा. रोजी गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार कि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है ताकि छात्राओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकें। प्रतियोगिता में प्रो. अनिल ललित, प्रो. रीमा सन्धु तथा डा. अभिषेक गोयल ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई । इस मोके पर प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने अपने संबोधन में छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि अपने घरों, महाविद्यालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement