Poster of blood donation camp released, opportunity to donate blood on 5th April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन, 5 अप्रैल को मिलेगा रक्तदान करने का मौका

khaskhabar.com: बुधवार, 25 मार्च 2026 4:16 PM (IST)
रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन, 5 अप्रैल को मिलेगा रक्तदान करने का मौका
खास खबर। दौसा रोटरी क्लब द्वारा 5 अप्रैल को श्याम सत्संग भवन में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन जिला केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल ने बताया कि यह शिविर पूर्णतः समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट मनीष सोनी, शिवशंकर सोनी, मनोज खंडेलवाल, शिवचरण सोखिया, अरविंद तिवारी, संतोष गोयल, देवेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश जैन किशन सोनी आदि ने मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement