poster feeling finding parshant kishor in up Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PK को खोज लाने वाले को 5 लाख का इनाम, कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 5:43 PM (IST)
PK को खोज लाने वाले को 5 लाख का इनाम, कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
कांग्रेस के राज्य सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी इस पोस्टर में किशोर के उस कथित दावे की खिल्ली उडाई गई है कि यदि कांग्रेस ने उनकी रणनीति पर अमल किया तो पार्टी राज्य में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर राज्य की 105 सीटों पर चुनाव लडा था, लेकिन उसे केवल सात सीटें ही मिल सकीं। बताया जाता है कि इससे कार्यकर्ताओं में हताशा और पार्टी की रणनीतियों को लेकर काफी गुस्सा है। पोस्टर में दावा किया गया है कि जब से पार्टी की हार हुई है तब से प्रशांत किशोर गायब हैं और ऐसा लगता है वे भाजपा से कांग्रेस को हराने की सुपारी लेकर आए थे। पोस्टर में प्रशांत किशोर के नेताओं के साथ कथित बुरे व्यवहार की भी आलोचना की गई है। हालांकि पार्टी प्रवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी ने इस तरह के पोस्टर लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हार से कार्यकर्ताओं की भावनाएँ आहत हुई हैं, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement