Pop singer Justin Biber to visit Taj Mahal in may second week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताजमहल को निहारने आएंगे पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 7:52 PM (IST)
ताजमहल को निहारने आएंगे पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर
आगरा। कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई में कंसर्ट के बाद आगरा आएंगे। जस्टिन बीबर की डिमांड के वायरल होने के बाद से आगरा में भी खलबली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 मई को 23 साल के कनाडाई पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कंसर्ट है। वे इससे पहले ही मुंबई पहुंच जाएंगे। कंसर्ट के बाद वे दो दिन तक आगरा में ताजमहल, जयपुर और दिल्ली का भ्रमण करेंगे। बताया जा रहा है कि वे 11 या 12 मई को आगरा जाएंगे। जस्टिन बीबर की डिमांड म्यूजिक जर्नलिस्ट केएस रवि की ओर से ट्वीट करने के बाद से लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता है। बीबर के लिए दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएंगे। उनकी टीम 13 कमरों में रहेगी। बीबर के लिए रॉल्स रॉयस कार और काफिले के लिए 10 सेडान कारें और 2 वॉल्वो बसें होंगी। बीबर की सुरक्षा में 24 घंटे जेड प्लस सिक्योरिटी टीम तैनात रहेगी। आठ निजी सुरक्षा गार्ड भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement