Pool auction in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नियम कानूनों को ताक पर रख, करवाई जा रही है तालाब की नीलामी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 3:59 PM (IST)
नियम कानूनों को ताक पर रख, करवाई जा रही है तालाब की नीलामी
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। नियम कानूनों को ताक पर रख तहसील कार्यालय में तालाब की नीलामी करवाई जा रही है। आरोप है कि एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नीलामी पटल देखने वाले बाबू ने नियम कानून को धता बताकर नीलामी करवाना चाह रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम जयसिंहपुर से करते हुए भ्रष्ट्राचारी बाबू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र के आयुबपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, राम नरायन, रमेश कुमार, सुरेन्द्र मिश्रा व ग्राम प्रधान अर्चना मिश्रा ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तहसील के बाबू अतुल कुमार ने नियम कानून को धता बताते हुए गांव में स्थित शोभीपुर में गाटा संख्या 56, उपध्यायपुर स्थित गाटा संख्या 149 ख व आयुबपुर ग्राम स्थित 204 ग तालाब की नीलामी बिना लेखपाल की संस्तुति किये नीलामी प्रक्रिया में लगा दिया। यही नहीं बल्कि बाबू ने उक्त मामले का गजट भी दैनिक अखबारों में बाकायदा करवा दिया है जिसकी नीलामी 21 जून को करवाई जाएगी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम अमृतलाल बिन्द से करते हुए नीलामी निरस्त करने के साथ-साथ पटल बाबू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement