Pooja of Chief Chetak Gyan Chand Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 4:46 PM (IST)
मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा-अर्चना
पंचकूला । पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में मां मनसा के चरणों में अपनी धर्मपत्नी विमला गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों सहित शीश नवाया और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुप्ता ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा.अर्चना की तथा हवन में आहूतियां भी डाली। विधायक ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष एवं नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष प्रदेश वासियों के लिए मंगलमय हो और माता की अपार कृपा श्रद्धालुओं पर बनी रहे और माता की असीम कृपा बनी रहे। मां के आशीर्वाद से प्रदेशवासी सुख व समृद्धि की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में सुख.समृद्धिए सफलताए हर्ष व सुख शांति लेकर आए तथा प्रदेश में सुख शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रों का विशेष महत्व होता है और देश के कौने-कौने से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता के दर्शनों को आते है। इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक गौरी पराशर जोशी, अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल, नगराधीश ममता शर्मा, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजीव प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी डीएफओ वेद प्रकाशए भाजपा महामंत्री हरेंद्र मलिक, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल सचिव सत्यनारायण वर्मा भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य वंदना गुप्ता संदीप गुप्तावंदना गुप्ता व डीपी सोनी सहित बोर्ड एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement