Polluted color in holy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली का मिलावटी रंग, रिश्तों को कर सकता है बदरंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 6:38 PM (IST)
होली का मिलावटी रंग, रिश्तों को कर सकता है बदरंग
हिमांशु तिवारी, कानपुर। रंगों का त्योहार होली में भी अब मिलावटखोरों की नजर टेढ़ी हो गई है। जिसके चलते अधिक मुनाफा कमाने के लिए थोक में केमिकल युक्त रंग बाजार तक पहुंचा दिया गया है। जानकारों का कहना है कि यह ऐसा रंग है जिससे लोगों के शरीर पर बुरा असर डालेगा। जिससे लोगों के आपसी संबंध बदरंग हो सकते हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सामग्री में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं। हालांकि खाद्य एवं औषधि विभाग भी इस खेल को भंग करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है और रोजाना लाखों का माल बरामद कर रहा है। लेकिन विभाग की सक्रियता के पहले ही मिलावटखोरों ने रंग में खेल कर दिया और बाजारों में बड़ी आसानी से केमिकल युक्त रंग पहुंचा दिया है। केमेस्टी के लेक्चरर महेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राकतिक रंग किसी भी प्रकार से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता जबकि केमिकल युक्त रंग बेहद ही घातक होता है। बताया कि मिलावटखोर लाल रंग में बालू, हरे रंग में पत्ती, बैंगनी व नीले रंग में यूरिया, आरारोट आदि की मिलावट करते हैं। इनका रंग बढ़ाने के लिए बेंजोडिन केमिकल मिलाया जाता है, जो बहुत नुकसानदायक है। खाद्य एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हुसैन आबिदी ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर सैंपल ले रही हैं। सैंपल फेल होने पर प्रतिदिन लाखों का माल जब्त किया जा रहा है। कहा कि गुलाबी रंग तो फिर भी ठीक होता है, लेकिन हरा, बैंगनी, नीला रंग त्वचा के लिए बहुत खतरनाक है। ये रंग ज्यादातर ढेले और पत्ती के रूप में मिलते हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे अपने संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए प्राकतिक रंग का ही प्रयोग करें।
20 गुना ज्यादा कमाते हैं मुनाफा
टाबिदी ने बताया कि प्राकृतिक रूप से तैयार होने वाले चंद रंग छोड़ दिए जाएं तो बाजार में मौजूद सभी रंग केमिकल ही हैं। इनकी बिक्री ज्यादा होने का कारण यह है कि होली के मौके पर प्राकृतिक रंगों से मांग पूरी नहीं हो सकती। बताया कि एक किलो असली रंग में 100 किलो मिलावटी रंग तक बन जाता है। एक किलो असली रंग 1,000 रुपये में मिलता है, वहीं मिलावटी रंग 200 रुपये किलो तक। इस प्रकार मिलावटखोर 20 गुना तक ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement