Advertisement
होम वोटिंग के लिए मतदान दल हुए रवाना

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों श्रेणियों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा होने के साथ-साथ मतदान दलों के लिए भी एक जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मतदान दल सतर्कता के साथ होम वोटिंग के कार्य का सम्पादन करें तथा पात्र मतदाता के वोट की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। मतदाता के घर पर सुव्यवस्थित तरीके सेे पोलिंग स्टेशन बनाकर ही मतदाता से वोट डलवाएं तथा इस दौरान किसी भी परिस्थिति में कोई भी कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग के कार्य पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सहायता से होम वोटिंग एप्प बनाया गया है। जिसके माध्यम से होम वोटिंग के कार्य की व्यापक मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही इस एप्प के द्वारा मतदान दल की लोकेशन, मतदान प्रतिशत आदि महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव ने बताया कि होम वोटिंग के लिए मतदान दल दो चरणों में मतदाताओं के घरों पर जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में 14 से 19 नवम्बर तक होम वोटिंग का कार्य होगा। अगर उक्त अवधि में कोई मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं तो दूसरे चरण में 20 व 21 नवम्बर को मतदान दल पुनः होम वोटिंग से शेष रहे मतदाताओं के घर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1456 होम वोटिंग मतदाता हैं जिनमें से 80 वर्ष से अधिक आयु के 1064 मतदाता व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 392 विशेष योग्यजन मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 48 मतदान दल बनाए गए हैं जिनमें मनोहरथाना में 12, डग में 16, खानपुर में 7 व झालरापाटन में 13 मतदान दल होम वोटिंग के कार्य का सम्पादन करेंगे।
मतदान दल में दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो प्रेक्षक, एक विडियोग्राफर तथा एक पुलिसकर्मी होगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो होम वोटिंग के कार्य की व्यापक मॉनिटरिंग करेंगे। होम वोटिंग के लिए विधानसभा वार रूट चार्ट बनाया गया है उसी के अनुरूप सभी मतदान दल मतदाताओं के घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से होम वोटिंग का कार्य सुनिश्चित करवाएंगे।
इस दौरान स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह के तहत 16 नवम्बर को होगा लोक नृत्य एवं बिन्दौरी नृत्य कार्यक्रम
झालावाड़ । विधानसभा चुनाव 2023 में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत 16 से 22 नवम्बर तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत 16 नवम्बर को दोपहर 3 से 5 बजे तक ट्रांसजेण्डर व घुमन्तु जाति वर्ग को प्रेरित करने हेतु द्वारकाधीश मन्दिर झालरापाटन में लोक नृत्य एवं बिन्दौरी नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की कलर थीम बैंगनी व नारा हम भी नाचेंगे गायेंगे, वोट डालकर आयेंगे होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


