Advertisement
एमएलसी चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां तैयार

चुनावी मैदान में स्नातक सीट के लिए भाजपा के निर्वतमान एमएलसी अरूण पाठक, रनर रहे मानवेन्द्र स्वरूप, आशीष कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश शाहू सहित 13 प्रत्याशी हैं। तो वहीं शिक्षक सीट में निर्वतमान एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, रामवीर यादव, श्रीकांत द्विवेदी, हरिशचन्द्र दीक्षित, हेमराज सिंह सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वर्मा ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी का भी न होर्डिंग और न ही बैनर चुनाव क्षेत्र में दिखना चाहिए। अगर किसी प्रत्याशी का होर्डिंग बैनर दिखाई देता है तो आचार संहिता के उल्लंघन के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने की बैठक
दोबारा स्नातक सीट पर जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नवीन मार्केट कार्यालय पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आचार संहिता का अक्षरशः पालन किया जाय और हर बूथ पर सुबह सात बजे बस्ता लग जाना चाहिए। इसके साथ ही अपने मतदाताओं को घरों से लाकर मतदान स्थल से दो सौ मीटर छोड़ दें।
[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


