Advertisement
झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की लाइव खुदकुशी की घटना पर बढ़ा सियासी तापमान, भाजपा ने सीएम से मांगा जवाब

आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस चाहती तो तत्काल कार्रवाई कर निशा भगत को सुरक्षित बाहर निकाल सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की तत्परता रहती तो शायद आज उनकी जान बचाई जा सकती थी। साहू ने निशा भगत को संघर्षशील नेत्री बताते हुए कहा कि वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लाइव वीडियो में जिन लोगों के व्यवहार और कथित बयानों से निशा भगत आहत होने की बात कह रही थीं, उनकी पहचान कर जांच की जानी चाहिए।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में हेमंत सोरेन सरकार और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने वाली एक आदिवासी बेटी को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, इसकी जांच होनी चाहिए।
संजय सेठ ने झारखंड में पहले भी आदिवासी महिलाओं से जुड़े कुछ मामलों का जिक्र किया। उन्होंने रूपा तिर्की, पुष्पा टोप्पो और एक पहाड़िया युवती के मामले उठाते हुए कहा कि इन घटनाओं में न्याय को लेकर अब भी सवाल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने मांग की कि निशा भगत ने अपने लाइव वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सामने आकर पूरे मामले पर बयान देने को कहा। सेठ ने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकार मामले का संज्ञान नहीं लेती है, तो न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर जांच पर विचार करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


