खाकी को किया शर्मसार, ‘हसीना’ के जाल में फंसा करता था ये गलत काम
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 10:56 AM (IST)
जोधपुर। एक लडक़ी ने अपनी आवाज और हुस्न को ब्लैकमेल करने का जरिया बना लिया। इस गोरखधंधे में इस लडक़ी के साथ पुलिस का सिपाही और कुछ अन्य लोग भी साथ हो लिए। आखिर इनका भांडा फूट ही गया। अब ये लोग जोधपुर पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामला कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र का है। जहां एक शख्स को एक लडक़ी ने पहले फोन कर पॉलिसी कराने का झांसा दिया और फिर उसे सुनसान फ्लैट में ले जाकर बंधक बनाकर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। उसके बाद इस हसीना ने डेढ़ लाख रुपए की वसूली भी कर ली और अंडरग्राउंड हो गई लेकिन, जोधपुर पुलिस ने इस लडक़ी और उसके साथी कोटा ग्रामीण पुलिस के कांस्टेबल को पकड़ लिया है।
क्या है पूरा मामला