भरतपुर। भरतपुर में कुम्हेर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिसकर्मी मानवेन्द्र सिंह कुम्हेर पुलिस थाना पर तैनात था। वह बाइक से भरतपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में महाराजसर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी के शव का आरबीएम हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिसकर्मी की मौत से पुलिस बेड़े में शोक छा गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने दुखी परिवार को सांत्वना दी।