policeman dance in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिसकर्मी ने पहले लगाए वर्दी में ठुमके, फिर मांगी बोतल- वीडियो वायरल

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 7:48 PM (IST)
पुलिसकर्मी ने पहले लगाए वर्दी में ठुमके, फिर मांगी बोतल- वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद। शहर में पुलिस के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही वर्दी उतारकर डांस करता दिख रहा है। जिसके बाद लोगों के मन में केवल एक ही बात आ रही है कि हमारी गाज़ियाबाद पुलिस को आखिर क्या हो गया है? ये पुलिसकर्मी किस तरह से वर्दी उतारकर डांस कर रहा है? इसमें ये भी देखा गया है कि जैसे ही यहां मीडिया का कैमरा पहुंचा तो ये पुलिसकर्मी ऊंगली दिखाकर पत्रकार को धमकाने लगा। इस वीडियो पर अभी तक प्रसासन की नजर नहीं गई है। लेकिन एक बात तो साफ है कि सरकार बदलने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल गाजियाबाद के पुराने बस अड्डे पर एक शो रूम की तीसरी वर्षगांठ थी। जिसको लेकर वहां डीजे लगाया गया था। मैनेजर की माने तो इस शख्स ने अपनी मर्जी से गाने चलवाये औक फिर पहले वर्दी में और फिर वर्दी उतारकर डांस किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement