Police were stunned as they were working.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये काम कर रहे थे पकड़े गए तो पुलिस भी चौंकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 10:13 AM (IST)
ये काम कर रहे थे पकड़े गए तो पुलिस भी चौंकी
जयपुर। वैशालीनगर में स्पा की आड में देह व्यापार करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जब इस गिरोह को गिरफ्तार किया तो पुलिस भी लड़कियों की हालत देख कर चौंक गई। लड़कियों सामान्य हालत में नहीं थी। चार लड़कियों सहित छह को गिरफ्तार किया। कार्रवार्इ गौतम मार्ग स्थित जे स्पा सेंटर पर हुर्इ। प्रशिक्षु आरएएस डाॅ. संध्या ने बताया कि पकड़ी गर्इ युवतियों में एक विदेशी भी है। उनके कब्जे से विदेशी मुद्रा भी बरामद की गर्इ।गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राहक सुरेन्द्र के अलावा संचालक एटसीनियो किन्से को भी माैके से गिरफ्तार किया गया। ये सभी लड़कियां उत्तर पूर्व भारत से लार्इ गर्इ थीं। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में गिरोह लंबे समय से वेश्यावृत्ति में लिप्त था। सूचना पर पुलिस ने बाेगस ग्राहक स्पा सेंटर पर भेजा। मामला सही पाए जाने पर छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवती पीटा एक्ट के तहत पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement